सिद्धार्थ, सितम्बर 27 -- भनवापुर। क्षेत्र के गोपिया गांव में दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान में श्रीराम लीला कार्यक्रम चल रहा है। रामलीला कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार की रात अहिल्या उद्धार, ताड़का बध के लीला का सजीव मंचन किया गया। रामलीला मंचन में दिखाया गया कि गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों पुत्रों का नामकरण राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के रूप में किया जाता है। उधर विश्वामित्र जी को एहसास होता है कि भगवान विष्णु ने राम के रूप में राजा दशरथ के यहां अवतार लिया है। वह अयोध्या पहुंचे हैं। जहां राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांगते हैं। राजा दशरथ इनकार करते हैं, लेकिन बाद में गुरु वशिष्ठ के कहने पर राम लक्ष्मण को उनको सौंप देते हैं। इस अवसर पर सुशील पांडेय, मनीष पांडेय, लवकुश यादव आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.