दरभंगा, जून 30 -- कमतौल। डीएम कौशल कुमार ने रविवार को अपराह्न 2:30 बजे अहिल्यास्थान का दौरा किया। सर्वप्रथम उन्होंने अहिल्या गहबर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्हें न्यास के सदस्यों ने पाग-चादर से सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान अहिल्यास्थान के विकास के लिए की गयी घोषणाओं एवं उसके लिए आवंटित राशि एवं मंदिर के विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों को युद्ध स्तर पर क्रियान्वित करने को लेकर जाले प्रखंड के पदाधिकारियों एवं न्यास समिति के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान जाले प्रखंड के आरओ प्रवीण कुमार कर्ण, न्यास समिति के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, मुख्य पार्षद सह न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, सदस्य उमेश ठाकुर आदि ने उन्हें अवगत कराया कि अहिल्यास्थान मंदिर के पर्यटकीय दृष्टिकोण से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.