लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ। भाजपा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश में 21 से 31 मई तक अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाएगी। इसमें महिला स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों, महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी तथा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने यह जानकारी दी। त्र्यंबक त्रिपाठी ने बताया कि रानी अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। वे सुशासन, न्यायप्रियता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की मिसाल थीं। पार्टीजनों की कार्यशाला में त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि राजमाता अहिल्या बाई ने न्याय के लिए अपने पुत्र को ही मृत्युदंड दिया था। मुगल आक्रांताओं ने जिन मंदिरों को क्षतिग्रस्त...