लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भी धूमधाम से मनाएगी। इसके लिए 21 से 31 मई के बीच प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी खासतौर से महिलाओं के बीच जाएगी। भाजपा की महिला जनप्रतिनिधि भी इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान के लिए पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला बुधवार को सुबह 10.30 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा सदस्य राज्यसभा कविता पाटीदार उपस्थिति रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.