सहारनपुर, जनवरी 19 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट पर माता अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के ध्वस्तीकरण के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को 10 जनवरी को ध्वस्त कर दिया गया। ऐतहासिक घाट जीर्णोंद्धार माता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा कराया गया था। यही नहीं, इसी घाट पर स्थापित माता अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा ध्वस्तीकरण में दबी पड़ी है। उन्होंने मांग की कि इस शर्मनाक कार्रवाई निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, अरविंद पालीवाल, सतपाल बर्मन, मधु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.