गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर से प्ररेणा लेकर देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा। यह बात उन्होंने शुक्रवार को नगर निगम की ओर से आयोजित पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर लोगों को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री ने नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में वह औद्योगिक नगरी गाजियाबाद में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 300 साल बाद भी महाराणा प्रताप और अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाकर महापुरुषों के बलिदान को याद कर रहे हैं। एक सामान्य परिवार में जन्मी बच्ची होल्कर ने विपरीत परिस्थिति में जीवन का निर्वाह किया। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति और आभूषण भारत की संस्कृति, नारी शिक्षा और महिलाओं के उत्थान पर लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.