लखनऊ, मई 28 -- काकोरी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सर्वोदयनगर स्थित होटल परस-इन में जिला पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया। यह सम्मेलन अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान के तहत आयोजित किया गया। सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इतिहास में बहुत से ऐसे लोग हुए हैं, जिनके कार्यो से आज की युवा पीढ़ी परिचित नहीं है। भाजपा ऐसी महान आत्माओं की शासन व्यवस्था और योगदान को याद करने के लिए अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मना रही है। करीब 300 वर्ष पूर्व भारत की धरती पर एक ऐसी कन्या ने जन्म लिया, जो आगे चलकर आदर्श के रूप में सामने आई। उनकी न्याय प्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। उन्होंने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.