बिजनौर, मई 30 -- हल्दौर। ब्लॉक परिसर में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित महिला सम्मेलन में सदर विधायक सूची मौसम चौधरी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए कई काम किए। महिलाओं के लिए शिक्षा केंद्रों की स्थापना कराई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा नेता एडवोकेट मौसम चौधरी ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला, अहिल्याबाई ने जीवन का हर पल समाज के लिए लगाया। अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री ने जनधन खाता, शौचालय निर्माण, उज्जवला योजना जैसी योजनाओं का संचालन किया है। इस दौरान चौधरी विजेंद्र सिंह,बीडीओ विक्रम सिंह,पूर्व चेयरमैन अमर सिंह पम्मी, अशोक प्रधान, दुष्यंत प्रधान, राहुल सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.