पिथौरागढ़, मई 25 -- मूनाकोट विकासखंड के मजिरकांड़ा गांव में अहिल्याबाई होल्कर के 300वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पाण्डेय ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी व अन्य वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके जीवन को लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस दौरान जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपिका चुफाल,लीला बंगन्याल,मंडल अध्यक्ष सुनील चंद,सहित मंडल कार्यकारिणी मजिरकांड़ा के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...