कौशाम्बी, मई 29 -- अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को भाजपा जन्म त्रिशताब्दी अभियान के रूप में मना रही है। इसके लिए गांव व नगरों में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। गुरुवार को नगर पालिका मंझनपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने राजनीतिक और भौगोलिक सीमाओं को लांघ कर भी पूर्ण शांति और सहमति के साथ अनेक निर्माण कार्य करवाए। यह भारत को जोड़ने की दिशा में उनको ओर से किया गया महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने न केवल स्थापित कार्य करवाया बल्कि भविष्य में भी सुचारू रूप से कार्य चलता रहे, इसके लिए अग्रिम व्यवस्था कर दी व महिला शास्क्तीकरण तथा प्रकृति संरक्षण की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। वह महिलाओं के अधिकारों को लेकर अत्यंत सजग थी, उनके दरबार में महिलाओं को आने की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.