विकासनगर, मई 24 -- भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण की ओर से अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उनके विचारों सिद्धांतों, आदर्शों को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दूरदर्शी व राष्ट्रीय चिंतक बताया। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन काल में विकास की नींव रखी। उनके द्वारा देशभर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर, घाट, कुआं, बावड़ियों का निर्माण करवाया। जिला प्रभारी नेहा जोशी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने देश में मार्गों का निर्माण करवाया। भूखों के लिए अन्न क्षेत्र खोले, प्याऊ लगवाए। मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति की। कहा कि उक्त कार्य अहिल्याबाई होल्कर के दूरदर्शिता एवं राष्ट्र के प्रति चिंतन को प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.