अंबेडकर नगर, मई 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुण्य श्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर ब्लाकों में सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर की प्रशासनिक क्षमता और धर्मपरायणता की चर्चा की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय के संयोजन में कटेहरी ब्लाक में हुए सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से एक हैं, जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, विद्यावती राजभर ने भी विचार व्यक्त किए। जहांगीरगंज नगर पंचायत के कल्याण मंडप में हुई गोष्ठी में मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.