मुजफ्फर नगर, मई 31 -- लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती नगर और देहात क्षेत्रों में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। अहिल्याबाई चौक पर हवन-पूजन होने के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण हुआ। इसके बाद दोपहर में मां भगवति मंदिर से शोभायात्रा शुरूहोकर नगर के प्रमुख स्थानों से गुजरी, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ आकर्षक झांकियां ने मनमोहा। दिनभर जगह-जगह छबील और भंडरों का भी आयोजन हुआ। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह धनगर सहित समाज के अन्य लोगों के सहयोग से अहिल्याबाई चौक पर हवन-पूजन का कार्यक्रम हुआ। हवन-पूजन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, मोरना विधायक मिथलेश पाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. सुभाष चंद शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.