सहारनपुर, मई 31 -- तीतरों महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत नगर पंचायत परिसर में अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मेला राम पवार ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के तहत बहुत प्रयास कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज महिलाओं को पहले से अधिक सामाजिक तथा आर्थिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। अहिल्याबाई होल्कर ने अपना पूरा जीवन महिलाओं के सशक्तिकरण में लगा दिया। इस दौरान महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष तैमूर खान, मंडल अध्यक्ष वीर सेन कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, सभासद राजेंद्र कश्यप, देवराज चौधरी, सपा नगर अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, पूर्व सभासद धर्मवीर चौधरी, सभासद अदीब खान, चौधरी नेपाल सिंह, सोहेल खान, लिपिक राजकुमार, विजेंद्र कुमार, रवीश कुमार, महक सिंह, सुरेश कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.