चंदौली, मई 31 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लालगंज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म उत्सव के अवसर पर शनिवार को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर एव विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद संगीता आजाद रहे। मुख्य अतिथि विनोद राजभर ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर सामाजिक न्याय की पुरोधा थी। महिलाओं के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए हुए कार्य स्मरणीय है। इसीलिए रानी अहिल्याबाई को लोकमाता भी कहते हैं । पूर्व सांसद संगीता आजाद ने कहा माता अहिल्याबाई होल्कर के संकल्प को साकार करने का साहस केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया तभी तो तीन वर्ष बाद पुन: देवालय एवं राष्ट्र की धरोहरों का पुनर्निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर रामानयन सिंह ,आदित्य राय, उषा जायसवाल, विनय शंकर अवस्थी, शिवसागर बरनवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.