रांची, जून 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर सोमवार को अनगड़ा में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता भाजपा झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर गरीब और असहायों की माता बनकर काम किया। उन्होंने जीवन पर्यंत एक शासक के रूप में नहीं बल्कि भगवान शिव के प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा की। एक सामान्य परिवार में जन्म लेनेवाली रानी अहिल्याबाई होलकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण राज परिवार में ब्याही गई थी। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए सशक्त कानून बनाए, विधवा पुनर्विवाह का नैतिक समर्थन किया महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिया महिलाओं को युद्ध कौशल सिखाया और महिला सैन्य टुकड़ी गठित की। उन्होंने भारत के सभी प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.