बलरामपुर, मई 28 -- पचपेड़वा, संवाददाता। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गैसड़ी विधानसभा के पचपेड़वा नगर स्थित मंशा मैरिज हाल में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू की ओर से किया गया। अतिथियों ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मुख्य अतिथि उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर ने अपनी दूरदर्शिता से इतिहास में अमर स्थान बनाया। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि भारत के इतिहास में कई वीरांगनाएं हुई हैं, जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों पर अमिट छाप छोड़ी। ऐसी ही एक शख्सियत थीं मालवा की रानी अहिल्याबाई होलकर, जो न केवल एक शासक थीं, बल्कि धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति की प्रतीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.