हल्द्वानी, मई 28 -- भीमताल। नगर के मल्लिकार्जुन विद्यालय में बुधवार को देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, प्रधानाचार्य कमल चंद्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं देवी अहिल्याबाई की जीवन शैली के बारे जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य कमल चंद्र, गोपाल कृष्ण भट्ट, सीमा बोहरा, कुलदीप बोहरा, प्रकाश, दीपक पांडे, जया, विनोद पंत, चंद्रशेखर सुयाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...