हल्द्वानी, मई 27 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की पहल पर नगर निगम सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने लोगों से अहिल्या बाई के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। बताया कि मराठा शासिका अहिल्या बाई होलकर का शासन दूरदर्शिता, न्यायप्रियता, लोक कल्याणकारी कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहा। उनका शासन महिला सशक्तिकरण के उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने शासन में सामाजिक आदर्शों के मूल्यों को स्थापित किया। दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि अहिल्याबाई ने हमेशा अपने राज्य के लोगों को न्याय प्रदान करने का प्रयास किया। 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र का शासन किया। उन्होंने कई सुधार किए, जिससे राज्य समृद्ध और सुसंस्कृत बना। जिला पंचायत प्रशासक बेला तोलिया ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.