रांची, मई 21 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। रांची जिला ग्रामीण भाजपा द्वारा नगड़ी में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की। संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, वहीं विधायक नवीन जायसवाल सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर गरीबों और असहायों की सच्ची संरक्षक थीं। उन्होंने शासन को सेवा का माध्यम बनाया और नारी सशक्तिकरण, किसानों के अधिकार, शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह, मंदिरों के जीर्णोद्धार, वृक्षारोपण जैसे अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि आज भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.