मैनपुरी, मई 31 -- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर किशनी में रैली का आयोजन एनसीआई फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। सुबह 11 बजे जीजीआईसी से रैली की शुरुआत हुई। रैली के बाद जनसभा का भी आयोजन किया गया। समाजसेविका नीता धनगर ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने बहुत संघर्षों से गुजरकर समाज और राष्ट्र की सेवा की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए मिसाल कायम की एवं धार्मिक स्थलों के निर्माण और गरीबों की सेवा को प्राथमिकता दी। चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने कहा कि आज हर जगह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चर्चा की जा रही है। संयोजक अतुल पाल ने कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय और प्रशासन को मजबूत बनाया था। रैली के आयोजकों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.