आगरा, मई 25 -- जीआईसी मैदान में एक जून को होने वाले पुण्यश्लोका मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जयंती समारोह के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ अहिल्याबाई जयंती समारोह केंद्रीय आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि भूमि पूजन समारोह एक जून को त्रिशताब्दी जयंती महोत्सव के आयोजन की सशक्त शुरुआत है। इसमें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इनके अतिरिक्त समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, गोवा के पूर्व उप मुख्यमंत्री सहित देश की पाल बघेल धनगर समाज की महान राजन...