हापुड़, मई 23 -- ब्रजघाट, संवाददाता। अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौ वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज मुक्ति धाम ब्रजघाट के गंगा तट पर घाटों की साफ सफाई और साज सज्जा के साथ ही भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। क्रांतिकारी वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। जिसके तहत शुक्रवार की संध्या में मोक्ष दायिनी गंगा मैया की भव्य आरती का आयोजन होगा। गंगा मैया के पावन घाट पर साज सज्जा के साथ ही श्रद्धालुओं समेत स्थानीय लोगों को किसी भी स्तर पर गंगा मैया की जलधारा में कोई प्रदूषित सामग्री न डालने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया मुख्य अतिथि और नगर पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी विशिष्ट अतिथि रहेंगे। जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.