मऊ, मई 30 -- मऊ, संवाददाता। अहिल्याबाई होल्कर की जनशताब्दी के अवसर पर सरजू तट स्थित राम-परशुराम मिलन स्थल के रामलीला मैदान में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रितुलता पाण्डेय ने कहा कि महिला शक्ति की प्रतीक, सनातन धर्म ध्वजा पताका लहराने वाली अहिल्याबाई का स्वर्ण गाथा सदैव समाज को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई त्याग की मूरत, सेवा की सूरत, नारी शक्ति की पहचान, धर्म की रक्षक और न्याय की धार थीं। वे साहस, भारतीय संस्कृति और संस्कारों की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। कहा कि अहिल्याबाई के शासन में भक्ति, न्याय और भारतीय संस्कृति की गहराई देखने को मिलती है। सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। भाजपा के पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.