गोरखपुर, मई 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत हो रहे आयोजनों के क्रम में सोमवार को एनेक्सी भवन में नगर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजन हुआ। महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी रही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई की भक्ति में श्रद्धा थी। शासन में न्याय मूल मंत्र था। जीवन में तपस्या थी। दृष्टि में पूरा भारतवर्ष था। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई की आत्मा में संस्कारों की गहराई थी और हृदय में प्रजा के प्रति करुणा भाव था। उन्होंने अपने राज्य को रामराज्य का प्रतीक बनाया। 30 वर्षों तक मालवा राज्य का संचालन किया। मोदी व योगी सरकार अहिल्याबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.