गंगापार, मई 23 -- अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम का आयोजन सहसों ब्लॉक के सभागार में शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और महिला सशक्तिकरण महिला शिक्षा और धार्मिक मान्यताओं परंपराओं के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इन्होंने शासन व्यवस्था एवं अपने कुशाग्र बुद्धिमत्ता से शासन को चलाते हुए काशी विश्वनाथ, सोमनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों का पुनरुद्धार करते हुए अपने राज्य को समृद्ध एवं संगठित कर समाज को जागरूक करने का कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहसों ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह एवं संचालन ग्राम विकास अधिकारी आसमां सिंह ने किया। इस मौके पर सहसों मंडल अध्यक्ष प...