गाज़ियाबाद, मई 26 -- गाजियाबाद, संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मृति प्रदर्शनी का समापन सोमवार को भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने किया। गाजियाबाद स्टेशन पर 24 घंटे तक चली प्रदर्शनी में करीब दो लाख लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को जाना। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने अपने संबोधन में लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन की प्रमुख घटनाओं, सामाजिक दृष्टिकोण व न्याय पूर्ण शासन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय संस्कृति की प्रेरणास्रोत धरोहर है। उनके न्याय, धर्म और सेवा के सिद्धांत आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.