धनबाद, मई 28 -- धनबाद, विशेष संवाददाता अहिल्याबाई होलकर महान मराठा शासिका थीं। कुशल शासन, सामाजिक सुधारों और धार्मिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उनके शासन काल को होलकर साम्राज्य का स्वर्णिम युग माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश में नारी सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी देश ने कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जैसी नारी शक्ति के पराक्रम को देखा। उक्त बातें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने कहीं। वे कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में अहिल्याबाई होलकर पर आयोजित संगोष्ठी को मंगलवार को संबोधित कर रही थीं। अनुसूचित जनजाति आयोग और भारतीय सेवा वाहिनी की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री और भारतीय युवा वाहिनी के संचालक रूपेश सिन्हा ने अहिल्याबाई की जीवनी पर प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.