गंगापार, मई 29 -- सैदाबाद ब्लॉक सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने अहिल्याबाई के की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि अहिल्याबाई का जीवन त्याग व तपस्या का प्रतीक था। उनके द्वारा स्थापित की गई न्याय प्रणाली की मिसालें आज भी दी जाती है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके सम्मान के लिए कार्य किया। सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं से बाहर भी विकास कार्य किए। उन्होंने भारत भर में मंदिर, घाट, कुंए और बावड़ियों का निर्माण करवाया। भूखों के लिए अन्न और प्यासों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की। कार्यक्रम का संचालन धनं...