मऊ, जून 3 -- दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र के कुरंगा स्थित चंद्रमौली शिक्षा धाम पर पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होल्कर के 300वीं जयंती पर सोमवार को भाजपा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उन्हें महिला सशक्तीकरण की मिसाल बताया। इस दौरान संगठन को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि योगेंद्रनाथ राय ने कहा अहिल्याबाई के जीवन और कार्य वर्तमान समाज के लिए अनुकरणीय है। उनका शासन लोक कल्याणकारी और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। कहा अहिल्याबाई ने विकट परिस्थितियों में साम्राज्य और संस्कृति को जिस तरह से बचाया था वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। आगे पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा ये हमारे रीढ़ है, यहीं हमारी पूंजी है। पुराने कार्यकर्ता बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.