गिरडीह, नवम्बर 29 -- गांडेय। सूबे की वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के अहिल्यापुर गांव के 5 शिक्षकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों से नियुक्ति पत्र मिला है । एक ही गांव के 5 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने से गांव में खुशी का माहौल है। अहिल्यापुर सहित आस-पास गांव के ग्रामीण पांचों शिक्षकों को सरकारी शिक्षक बनने पर बधाई दे रहे हैं। बता दें कि जिन 5 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला है उनके नाम क्रमशः सुजीत अग्रवाल, दिलीप मिश्रा, नवीन रवानी, सुखलाल दास और मनोज पंडित हैं। बता दें कि 5 शिक्षकों में नवीन रवानी अपने अहिल्यापुर स्थित आवास में निजी कोचिंग सेंटर का संचालन करते थे। जबकि सुजीत अग्रवाल और सुखलाल दास म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.