बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-युवा के लिए बक्सर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति का तीन दिवसीय आचार्य सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा। सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली में आयोजित यह सम्मेलन 02 फरवरी तक चलेगा। विभाग प्रमुख लालबाबू प्रसाद यादव, सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि भोजपुर एवं बक्सर जिले में चलने वाले विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों एवं विद्या मंदिरों से लगभग 03 सौ से अधिक आचार्य भाग लेंगे। सम्मेलन में विगत सत्र के कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी सत्र के कार्यक्रमों को लेकर चिंतन व मंथन भी किया जाएगा। इस दौरान बालक विकास, आचार्य विकास, विद्यालय विकास व अभिभावक विकास संबंधी चर्चा विभिन्न विद्वतजनों के बीच की जाएगी। कार्यक्...