कुशीनगर, दिसम्बर 6 -- कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के अहिरौली दान से पिपराघाट (जीरो बांध) मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर क्षेत्रीय विधायक डा. असीम कुमार द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र को संज्ञान लेते हुए शासन ने इसके निर्माण को लेकर हरी झंडी दे दी है। लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि लगभग 1.300 किमी लंबे मार्ग के उन्नयन के लिए कुल 340.85 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। तमकुहीराज विधायक डा. असीम कुमार ने बीते 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर बताया था कि अहिरौलीदान से पिपराघाट (जीरो बांध) मार्ग बदहाल स्थिति में है। नारायणी नदी के किनारे बने जीरो बांध पर संचालित इस सड़क की चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाना सामरिक एवं सुरक्षा की दृष्...