लातेहार, फरवरी 5 -- बरवाडीह। बरवाडीह के अहिरपुरवा, लात के टोगारी आदि गांव में विधायक रामचन्द्र सिंह के प्रयास से विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है । विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ने बताया उस गांव के ग्रामीणों ने विधायक से बिजली पहुंचवाने की मांग की थी। विधायक ने उस गांव में बिजली पहुंचा कर उनकी मांग को पूरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...