जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय अहियासा में शनिवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकुल व्यवस्थापक पूनम कुमारी एवं समन्वयक महेश कुमार ने इस मेले का उदघाटन फीता काट कर किया। संकुल स्तरीय टीएलएम प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान कविता कुमारी, द्वितीय रवि रंजन कुमार एवं तृतीय स्थान पर नीलू कुमारी को चयनित किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल के सभी विद्यालय के प्रतिभागी शिक्षक मौजूद थे। इस अवसर पर बीआरसी के लेखापाल नीरज कुमार, शिक्षक नागेंद्र कुमार, मंजय प्रजापति, अविनाश मिश्रा, अंजू कुमारी, प्रीति कुमारी, कल्पना कुमारी, राखी कुमारी, गायत्री कुमारी, कुंदन कुमार, प्रवीण कुमार, नीतीश चंद्रा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...