मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर। जीरोमाइल चौक के पास से इंटर की एक छात्रा शनिवार को लापता हो गई। छात्रा परीक्षा देने शहर गई थी। शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में उसके अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। छात्रा के मोबाइल लोकेशन की जानकारी ले रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...