मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक ऑटो चालक की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ लापता हो गई है। पीड़ित पति ने रविवार को थाना में आवेदन देकर पत्नी और बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई है। उसने पुलिस को बताया कि वह काम पर गया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर कहीं चली गई। काफी देर बाद भी वे नहीं लौटने पर आसपास उनकी खोजबीन की। लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि महिला बिना किसी को सूचना दिए घर से निकली गई और जाते समय जरूरी सामान भी साथ नहीं ले गई। इससे अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। अहियापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...