मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के दादर गांव से रविवार की रात स्मैक और चोरी के मोबाइल के साथ पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसडीपीओ नगर टू विनीता सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दादर में भारी मात्रा में शराब उतारी गई है। इसपर थाने की पुलिस ने छापामारी की तो दादर गांव के विकास कुमार को एक बोतल शराब, सात मोबाइल, दस हजार रुपये के साथ पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि पूर्व में भी विकास जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...