मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात करीब 11:15 बजे सीएनजी रिफिलिंग के दौरान ऑटो में ब्लास्ट हो गया। ऑटो की सीएनजी की टंकी फट गई। इससे मौके पर मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टंकी के फटने से ऑटो के अगले भाग के पड़खचे उड़ गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। पेट्रोल पंप के कई कर्मी जान बचाने के लिए भागे। सीएनजी भरवाने के लिए कई ऑटो लाइन में लगे थे। सभी के चालक भागने लगे। इसमें कई ऑटो चालकों को चोट आई। सूचना मिलने पर अहियापुर थाने की पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, इस घटना में आग नहीं लगी। टंकी ब्लास्ट होने के कारण हादसा हुआ। करीब दो किमी तक ब्लास्ट की आवाज सुनी गई। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि घटनास्थल की एफएसएल से जांच करने की कवायत क...