मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के पुनास गांव निवासी 40 वर्षीय रामप्रवेश सहनी की सोमवार को मेडिकल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। उन्हें बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। अहियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया रामप्रवेश सहनी किसान थे। सब्जी की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। अचानक बेहोश हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.