मुजफ्फरपुर, नवम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के विजय छपरा गांव में रविवार रात आपसी विवाद में हुई मारपीट में गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को धारदार हथियार से मारकर सिर फोड़ा दिया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है। मामले में घायल बालेंद्र सहनी ने पुलिस को बताया पड़ोस के कुछ लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं। सभी ने मिलकर धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोग निजी अस्पताल ले गए, वहां से सदर अस्पताल में इलाज हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...