मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। घटना बुधवार सुबह एसडीपीओ टाउन-टू के कार्यालय से महज कुछ दूर हुई। शहबाजपुर निवासी वैदेही वल्लभ शरण उर्फ टुना शाही की भांजी अन्य महिलाओं के साथ देवता पूजन के लिए दुर्गा स्थान जा रही थीं। इसी दौरान राघोपुर की ओर से तेजी से आए बाइक सवार ने महिला के गले से चेन पर झपट्टा मारा। जल्दबाजी में चेन अपराधियों के हाथ में नहीं आई और टूटकर वहीं गिर गई। महिलाओं के शोर होने पर अपराधी तेजी से जीरोमाइल की तरफ भाग निकले। चेन छिनतई नहीं होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत नहीं की है। इधर, अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.