मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। शराब की बड़ी खेप की जब्ती को लेकर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार को मद्य निषेध पदक से सम्मानित किया गया है। मद्य निषेध मंत्री ने पटना में आयोजित समारोह में पदक और प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। सम्मानित होने पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, एसडीपीओ विनीता सिन्हा व शहरी इलाके के थानेदारों ने बधाई दी। बता दें कि जिले में सबजब्ती के लिए रोहन कुमार को सम्मानित किया गया है। इस साल अहियापुर में आठ करोड़ रुपये से अधिक के शराब की जब्ती की गई है। वहीं, शराब के साथ 300 से असे अधिक शराब धिक धंधेबाजों को जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...