लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अहिमामऊ चौराहा से सुलतानपुर रोड तक एक किमी लंबा और 18 मीटर चौड़ा चार लेन का अंडरपास बनाया जाएगा। अंडरपास तक वाहनों की आवाजाही आसान हो, इसके लिए सुल्तानपुर और अर्जुनगंज साइड पर रैंप का निर्माण भी किया जाएगा। अहिमामऊ चौराहे पर जाम की समस्या एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू किए जाने के लिए उक्त निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है। यहां जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों को लेकर नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया और सेतु निगम की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वे किया था। सर्वे के बाद टीम ने अंडरपास और रैंप बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है। टीम ने माना कि शहीदपथ के नीचे से फोन लेन अंडरपास का निर्माण कराने में कोई समस्या नहीं आएगी। यह अहिमामऊ चौराहे के पहले से शुरू होगा और शहीदपथ को पार करता हुआ सुल...