लखनऊ, दिसम्बर 29 -- सीतापुर रोड स्थित अहिबरनपुर उपकेंद्र मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे पुरानी बासमंडी, रेती मोहल्ला, पीली कोठी, मौसमबाग, तुलसी पार्क प्रभावित रहेगा। गोमतीनगर के ग्वारी क्लवर्ट उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे विकासखंड-दो, तीन व पांच, विरामखंड-दो व तीन प्रभावित रहेगा। इंदिरा नगर सेक्टर-14 न्यू उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। इससे सेक्टर-9, 11,14, हरिहर नगर, इंसाफ नगर, तकरोही, मानस इन्क्लेव, फरीदी नगर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-पांच उपकेंद्र सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बंद रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.