बिजनौर, मई 19 -- नगर में जैन मुनियों के आने से जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। मुनिश्री सागर महाराज और मुनि पदम नवसागर महाराज का नगर में प्रवेश करने पर दिगंबर जैन समाज के द्वारा स्वागत किया। मुनिश्री ने कहा कि अहिंसा और शांति से ही विश्व का कल्याण होगा। इससे पूर्व महाराज को सहसपुर और स्योहारा के बीच में आहारचार्य कराया गया। यह आहारचार्य महमूदपुर के पास स्थित पाउडर फैक्ट्री में कराया गया। उसके उनका बिहार स्योहारा के लिए कराया गया। शाम को गुरु भक्ति स्योहारा जैन मंदिर में होगी। इस मौके पर महाराजश्री को सहसपुर क्षेत्र से अशोक जैन, संजय जैन, संजीव जैन उर्फ दीपू, शोभित जैन, अनिल कुमार जैन, निशु जैन आदि समाज के वीरों के द्वारा महाराज को स्योहारा दिगंबर जैन मंदिर पर लाया गया। महाराज ने कहा कि आज पूरे विश्व में शांति और अहिंसा की आवश्यकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.