बुलंदशहर, जनवरी 8 -- जनपद के अहार क्षेत्र के गांव बांगर में इस साल का मीजल्स (खसरा) का पहला मामला सामने आया है। गांव की एक छह वर्षीय बच्ची इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गई है। दिल्ली लैब से आई रिपोर्ट में मीजल्स की पुष्टि होने के बाद सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों की विशेष टीम ने गुरुवार को गांव में शिविर लगाकर जांच की। अहार बांगर निवासी नरेश की छह वर्षीय पुत्री हिमांशी को बीते 23 दिसंबर को अचानक तेज बुखार आया था। परिजनों ने इसे सामान्य मौसमी बुखार समझकर स्थानीय स्तर पर दवा दिलाई, लेकिन राहत नहीं मिली। 25 दिसंबर को हिमांशी के शरीर पर लाल रंग के दाने उभरने लगे, जिससे परिजन घबरा गए। 26 दिसंबर को उसे तौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने लक्षणों को देखते ही मीजल्स का अंदेशा जताया और तत्काल ब्लड सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.