प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- गौरा। थाना फतनपुर के रामापुर बाजार निवासी आशु गुप्ता ने बताया कि उसने अपने घर के अहाते में 10 बंडल सरिया और 10 बंडल रिंग पिलर बनाने के लिए रखा था। जिसे गुरुवार रात चोर उठा ले गए। सुबह देखा तो सरिया और रिंग गायब था। आसपास के लोगों से पूछताछ पर कुछ पता नहीं चला। मौके पर कुछ लोगों के पैरों के निशान पाए गए हैं। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...