मधेपुरा, जनवरी 2 -- चौसा, निज संवाददाता। नए साल के पहले दिन की शुरूआत लोगों ने पूजा अर्चना से की। नववर्ष के पहले दिन प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों में अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ लगने लगी। मंदिर में पूजा अर्चना कर लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की। लोक देवता बाबा विशु राउत की समाधि स्थल पचरासी स्थान में पूजा अर्चना करने को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। अहले सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। वही मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की तांता लगा रहा। फुलौत के धूमेश्वर महादेव मंदिर, घोषई के नंमदेश्वर मंदिर, शिव मंदिर लौआलगान, भटगामा, अरजपुर, बड़की बढ़ौना सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर दोपहर तक जारी रहा। नववर्ष को लेकर लोग अपने सगे संबंधियों तथा मित्रों को...