आजमगढ़, फरवरी 21 -- अहरौला। अहरौला के जनता इंटर कॉलेज मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से रविवार को सामाजिक समरसता रैली का आयोजन किया गया है। शनिवार को दिनभर कार्यक्रम की तैयारियां की जाती रहीं। दूरदराज से आने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सामाजिक समरसता, पिछड़े, दलित, वंचित वर्गों के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर अपने विचार रखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रैली के चलते अहरौला और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...